{"_id":"62fbe4fdf5c74559454f7c03","slug":"youth-and-saints-expressed-their-displeasure-by-demonstrating-in-shiv-baba-ambedkar-nagar-news-lko6440584161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवबाबा में प्रदर्शन कर युवाओं व संतों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवबाबा में प्रदर्शन कर युवाओं व संतों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से सटेे पवित्र शिवबाबा धाम को लेकर एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र के नेतृत्व में युवाओं व संतों ने शिवबाबा परिसर में प्रदर्शन किया। कहा गया कि जिस प्रकार से अभद्र टिप्पणी की गई है, उससे लाखों श्रद्धालु आहत हुए हैं। इसके अलावा सीहमई गांव की ऐतिहासिकता पर भी सवाल उठाया गया हे, जो पूरी तरह से निंदनीय है। ऐसे में अभद्रता करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
फेसबुक पर एक व्यक्ति ने पवित्र शिवबाबा के महत्व पर सवाल खड़ा करते हुए पोस्ट डाली तो इसका विरोध शुरू हो गया। पोस्ट में न सिर्फ पवित्र शिवबाबा धाम को लेकर प्रतिकूल बातें की गईं, बल्कि इससे सटे सीहमई गांव की ऐतिहासिकता पर भी सवालिया निशान लगाया गया। इससे नाराज सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र मंगलवार को सहयोगियों के साथ पवित्र शिवबाबा पहुंचे और परिसर में धरना शुरू कर दिया। उनके साथ कई संत व युवा भी शामिल हो गए।
अनिल ने कहा कि जिस प्रकार से संबंधित व्यक्ति द्वारा शिवबाबा धाम के बारे में पोस्ट डाली गई है, वह श्रद्धालुओं को आहत करने वाली है। पवित्र शिवबाबा से सैकड़ों वर्षों से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर पूजन अर्चन के साथ मन्नतें मांगते हैं। उनकी मन्नत पूरी भी होती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर अभद्रता करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है।
विज्ञापन
अनूप कुमार पाण्डेय, रमेश कुमार, दशरथ तिवारी, मंशाराम गुप्ता, अवधेश कुमार तिवारी, नीरज कुमार, अनीता सैनी, प्रवीण चौरसिया, रामनाथ, रामकुबेर तिवारी, विकास तिवारी ने कहा कि सीहमई गांव का इतिहास विशेष है। पोस्ट में उसकी ऐतिहासिकता पर भी सवालिया निशान लगाया गया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कई घंटे तक शिवबाबा में चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने वहां पहुंचकर ज्ञापन लिया और कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।