{"_id":"89d804203b34a4dc0c3d65f9d3a58f92","slug":"young-was-dipped-in-sarayu-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में डूबा स्नान करने गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में डूबा स्नान करने गया युवक
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक मसेना मिर्जापुर रामनगर पुरानी बाजार निवासी जयप्रकाश गुप्त का (18) वर्षीय पुत्र अनीस अपने कुछ दोस्तों के साथ रविवार सुबह स्नान के लिए सरयू नदी के चहोड़ाघाट गया हुआ था। वहां कई युवक पानी में छलांग लगाकर स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी में अनीस भी शामिल था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद अनीस गहरे पानी में चला गया, और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इसी बीच स्नान कर रहे अन्य युवकों ने शोर मचा दिया। कुछ देर में ही वहां बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश भी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार भी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। गोताखोरों को भी युवक की तलाश में लगाया गया, लेकिन घंटों तक कोई सफलता नहीं मिली। युवक के परिजन व रिश्तेदार भी कुछ देर बाद घाट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
\
युवक की तलाश के दौरान घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।