{"_id":"6a3032060da1fa1490047242","slug":"young-mans-body-found-hanging-from-a-noose-in-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158554-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
धमेंद्र वर्मा (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। अकबरपुर के शहजादपुर पूर्वी नांका छवनिया में सोमवार की भोर युवक धमेंद्र वर्मा (31) का शव संदिग्ध हालात में छत के पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला।
मृतक के बड़े भाई जितेंद्र वर्मा के मुताबिक धमेंद्र पेंटिंग का काम करते थे। रविवार की रात वे शराब पीकर घर आए थे। इस बात को लेकर उनकी मां उसुम देवी ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद धमेंद्र बिना खाना खाए ही अपने कमरे में सोने चले गए थे। सोमवार की भोर जब मां कमरे में झाड़ू लगाने गईं, तो उन्होंने छत के पंखे से गमछे के सहारे धमेंद्र के शव को लटका देखा। यह देखकर वह चीख पड़ीं।
मां की चीख सुनकर घर के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक धमेंद्र वर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र वर्मा मुंबई में नौकरी करते हैं, जबकि एक अन्य भाई जितेंद्र वर्मा घर पर ही रहते थे। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं सामने आए हैं।