फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man hanged on the noose by killing his girlfriend

प्रेमिका की हत्या कर फांसी के फंदे पर झूला युवक

Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged on the noose by killing his girlfriend
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवा गांव में गुरुवार की रात एक किशोरी की हत्या उससे निकाह रचाने वाले प्रेमी ने कर दी। उसने फांसी का फंदा लगाकर खुद भी जान देने की कोशिश की, लेकिन फंदा टूट गया। उसने खुद ही पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां गांव में शुक्रवार को सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी शहादत अली की पुत्री शायनारा (17) का शव उसके ही घर की छत पर मिला। थोड़ी ही देर में डायल 112 टीम पहुंची तो पता चला कि शायनारा की हत्या गांव में ही रह रहे गोंडा जनपद के नवाबगंज निवासी उसके प्रेमी सऊद अख्तर ने ही गला दबाकर की है। सऊद ने पुलिस को बताया कि शायनारा की हत्या के बाद उसने खुद भी रस्सी से फांसी का फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की लेकिन फंदा टूट गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने खुद ही डायल 112 को फोन किया। 112 टीम ने उसे अहिरौली थाने भेज दिया। साथ में वह रस्सी भी अहिरौली पुलिस को सौंप दी, जिससे उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। बाद में एएसपी संजय राय मौके पर पहुंचे। परिवारीजन मौत का कारण बीमारी बताते हुए पोस्टमार्टम नहीं चाह रहे थे। इससे ऑनर किलिंग की चर्चा भी तेजी से फैली। पुलिस ने बाद में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed