फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   young man became unconscious by Beating, serious

पिटाई से युवक बेहोश, हालत गंभीर

Sun, 12 Jul 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

पिटाई से बेहोश होने के बाद हमलावर उसे मृत समझकर हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को  प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन


गांव निवासी बेलाल अहमद (26) पुत्र रहीमुद्दीन शनिवार देर शाम खेत पर से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में अंधेरे से कुछ लोग लाठी डंडों से लैसे होकर अचानक उसके सामने आ गए। इससे पहले कि बेलाल कुछ समझ पाता, उस पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया गया। उसने गुहार लगाई लेकिन बारिश होने के चलते चारों तरफ सन्नाटा था।
विज्ञापन


युवक पिटाई से  बेहोश हो गया। हमलावर उसे मृत समझकर वहां से भाग गए। कुछ देर के बाद एक ग्रामीण उधर से गुजरा तो उसने बीच रास्ते पर बेलाल हो बेहोश देखा। इस पर वह गुहार मचाता हुआ गांव पहुंचा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच जानकारी मिलने पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बेलाल को तत्काल पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाद में युवक के पिता ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed