फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   You can apply for housing through mobile

Ambedkar Nagar News: आवास के लिए मोबाइल से कर सकेंगे आवेदन

Wed, 11 Dec 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
You can apply for housing through mobile
अंबेडकरनगर। अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को कार्यालय जाकर ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करना होता है। बहुत जल्द लाभार्थी घर बैठकर पक्के आवास के लिए मोबाइल से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए एप तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद की 899 ग्राम पंचायतों में अब तक 42356 पात्रों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का लाभ मिल चुका है। वहीं नगर पालिका अकबरपुर, टांडा और जलालपुर के अलावा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, किछौछा, राजेसुलतानपुर, जहांगीरगंज निकाय के 20125 गरीबोंं को शहरी आवास का लाभ दिलाया जा चुका है।
विज्ञापन

अब भी कई लोग इससे वंचित रह गए हैं। ऐसे में योजना को दोबारा आगे के लिए बढ़ाने के साथ ही पात्रता की शर्तें में भी संशोधन किया गया है। घर बैठे आवेदन करने की सुविधा होने से कोई भी आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए दस्तावेज अपलोड कर सकेगा। हालांकि सत्यापन के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपलोड के बाद होगा सत्यापन
आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को आवेदन के बाद अभिलेखों को निकाय कार्यालय में तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलदार कार्यालय में जमा करना होगा। नगर पालिका अकबरपुर में लंबे समय से शासन से आवास की सूची नहीं मांगी जा रही थी। ऐसे में नये पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। बीते माह से शासन से मिली हरी झंडी के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 50 से अधिक लोगोंं ने आवास पाने के लिए विभागीय पोर्टल पर आवेदन किया है। एप तैयार हो जाता है और लाभार्थी घर बैठे आवेदन कर भी देते हैं तो भी उनकी पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। सभी आवेदकों का सर्वेक्षण कर लाभार्थियों की एक सूची तैयार की जाएगी, जिसमें आवास प्राप्त करने वाले लोगों का चयन किया जाएगा।


प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों का चयन कर लाभ दिलाया जा रहा है। शासन ने पीएम आवास के पात्रता की शर्तों समेत अन्य कई बदलाव किए हैं। सर्वे के दौरान नयी शर्तों के आधार पर पात्र का चयन किया जाएगा। -अनिल सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed