{"_id":"699c8b2ec1912ff3e0036b1d","slug":"yoga-instructors-submitted-a-memorandum-of-demands-to-the-mp-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-151387-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: योग प्रशिक्षकों ने सांसद को सौंपा मांगों का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: योग प्रशिक्षकों ने सांसद को सौंपा मांगों का ज्ञापन
Mon, 23 Feb 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
जमुनीपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और राजकीय आयुर्वेदिक अस्पतालों में कार्यरत अंशकालिक योग प्रशिक्षकों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सांसद लालजी वर्मा को सौंपा। इसमें बताया गया कि जिले में हेल्थ वेलनेस कार्यक्रम के तहत कुल 13 महिला और पुरुष योग प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें काफी कम मानदेय मिल रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि महिला प्रशिक्षकों को 5 हजार रुपये और पुरुष प्रशिक्षकों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। जबकि योग वेलनेस केंद्रों पर कार्यरत अन्य प्रशिक्षकों और सहायकों को 27 हजार और 10 हजार रुपये मिलते हैं। जिला अध्यक्ष विकास चंद्र और उपाध्यक्ष अशोक योगी वर्मा की अगुवाई में योग प्रशिक्षकों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सांसद को उनके आवास पर पहुंच कर सौंपा। सांसद ने प्रशिक्षकों से जुड़ी मांगों का न्यायोचित निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया।