{"_id":"60198f8e8ebc3e3aea1dc90e","slug":"yellow-house-becomes-winner-in-kabaddi-ambedkar-nagar-news-lko5628762185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में येलो हाउस बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में येलो हाउस बना विजेता
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते सीएओ जगदीशलाल टम्टा।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
आलापुर। एसडी मदर इंटरनेशनल स्कूल अन्नापुर रामनगर में आयोजित तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स डे का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि सीओ आलापुर जगदीश लाल टम्टा ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल में हाथ आजमाने की जरूरत है। खेलों के माध्यम से तमाम युवा देश के साथ साथ स्वयं का नाम रोशन कर रहे।
सीओ जगदीशलाल टम्टा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अहम हिस्सा है। शिक्षा जहां मानव में जागृति का बोध कराता है तो खेल अंतिम समय तक संघर्ष की प्रेरणा देता है। एनुअल डे स्पोर्ट्स में कबड्डी, दौड़, खो-खो, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता में येलो हाउस विजेता रहा, जबकि ग्रीन हाउस उपविजेता। कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस विजेता रहा तो रेड हाउस उपविजेता।
छात्रा वर्ग में ब्लू हाउस विजेता तो येलो हाउस की टीम उपविजेता रही। खेलों में आदर्श, अर्पिता, श्रेया, प्रतीक, ओमकालेश्वर, समीर, धर्मेंद्र, अमन, अभिषेक, शिवानी अनन्या, शिवकुमार, आयुषी व नैंसी आदि का प्रदर्शन शानदार रहा। सीओ ने विजेता एवं उप विजेता टीम को मेडल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। संचालन इंद्रमणि मिश्र ने किया। इस मौके पर अभिषेक मिश्र, विनोद, दानिश, बागेश्वरी, फैजान, गरिमा व सुनील आदि मौजूद रहे।