फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   XRay Services Stop

जिला अस्पताल में एक्सरे सेवा ठप

Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
XRay Services Stop
अंबेडकरनगर। फिल्म न होने से बीते एक सप्ताह से जहां डिजिटल एक्स-रे पूरी तरह ठप है, वहीं मंगलवार को प्लेट खत्म होने से सामान्य एक्स-रे सेवा भी ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल पहुंचे 80 से अधिक मरीजों को बिना जांच ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। इससे नाराज मरीजों व उनके तीमारदारों का कहना है कि जिला अस्पताल में आए दिन विभिन्न कारणों से जांचें प्रभावित रहती हैं। शिकायतों के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसका खामियाजा आए मरीजों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में होने वाली जांचों के लिए आने वाले मरीजों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कभी तकनीकी गड़बड़ी या हाई वोल्टेज के चलते सीटी स्कैन जांच प्रभावित हो जाती है तो कभी फिल्म व प्लेट न होने से डिजिटल व सामान्य एक्स-रे ठप हो जाता है। समय-समय पर इसकी शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। मरीजों के हित को लेकर अस्पताल प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म न होने से बीते एक सप्ताह से डिजिटल एक्स-रे ठप है, लेकिन इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जा रही।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों का सामान्य एक्स-रे कर काम चलाया जा रहा था। मंगलवार को भी सुबह से ही सामान्य एक्स-रे के लिए कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी, लेकिन साढ़े दस बजे मरीजों को प्लेट समाप्त हो जाने की बात कह कर लौटा दिया गया। लाइन में लगे 80 से अधिक मरीजों को मायूस होकर बगैर एक्स-रे कराए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। एक्स-रे न हो पाने से मरीजों व तीमारदारों में नाराजगी दिखी। उनका आरोप था कि अस्पताल में आए दिन यही हाल रहता है। मरीजों को इलाज की बेहतर व्यवस्था मिल सके इसके लिए अस्पताल प्रशासन पूरी तरह बेफिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य एक्स रे लिए लाइन में लगे टांडा के बृजभूषण व गदायां की रेखा देवी ने कहा कि उन्हें डिजिटल एक्स रे कराना था। दो दिन से इसके लिए दौड़ रहे थे। मजबूर होकर मंगलवार को सामान्य एक्स रे के लिए लाइन में लगे। लेकिन अब वो भी नहीं हो सका। शहजादपुर के धनंजय, अन्नावां बाजार निवासी कोमल, पटेलनगर निवासी मालती, शास्त्रीनगर निवासी जितेंद्र का कहना था कि मरीजों के हित को लेकर अस्पताल प्रशासन जरा भी गंभीर नहीं है। न तो सुचारु रूप से जांच हो रही है और न ही सभी दवाएं ही अस्पताल में उपलब्ध हैं। ऐसे में बेहतर इलाज कैसे मिलेगा।

डिजिटल एक्स-रे की फिल्म के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है। मंगलवार को सामान्य एक्स-रे में इस्तेमाल की भी प्लेट समाप्त हो गई। उम्मीद है कि एक दो दिन में प्लेट की व्यवस्था हो जाएगी। - डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed