{"_id":"5e4ad1d48ebc3ef2b20eeb78","slug":"xray-in-district-hospital-ambedkar-nagar-news-lko50908661","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य एक्सरे शुरू, डिजिटल एक्सरे का अब भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य एक्सरे शुरू, डिजिटल एक्सरे का अब भी इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को सोमवार को कुछ राहत मिली। लंबे समय बाद प्लेट उपलब्ध होने पर सामान्य एक्स-रे तो शुरू हो गया पर डिजिटल एक्स-रे अब भी शुरू नहीं हो सका। नतीजतन डिजिटल एक्स-रे के लिए आने वाले मरीजों का भी सामान्य एक्स-रे ही हुआ। इसके अलावा एंटी रैबीज व इफ्लोसिस इंजेक्शन भी जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं हो पाए जिससे इसके लिए आने वाले मरीज मायूस लौटे।
बीते एक पखवारे से अधिक समय से एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल का चक्कर लगाने वाले मरीजों के लिए सोमवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को प्लेट उपलब्ध हुई, तो सामान्य एक्स-रे होना शुरू हो गया। हालांकि डिजिटल एक्स-रे का काम सोमवार को भी प्लेट के अभाव में शुरू नहीं हो पाया। नतीजा यह रहा कि डिजिटल एक्स-रे के लिए आए मरीजों का भी सामान्य एक्स-रे से काम चलाया गया। बेवाना से आए रामउजागिर ने बताया, अपनी बहन के पैर का डिजिटल एक्स-रे कराने के लिए पिछले तीन दिन से अस्पताल का चक्कर लगा रहा है। सोमवार को डिजिटल एक्स-रे की आस छोड़ कर सामान्य एक्स-रे करवा कर काम चलाया। सोमवार को 50 से अधिक लोगों का एक्स-रे हुआ।
उधर, सोमवार को भी जिला अस्पताल में एंटी रैबीज व इफ्लोसिक इंजेक्शन नहीं उपलब्ध हो सका। इससे इसके लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जलालपुर से आए मोहम्मद शफीक, शहजादपुर के राहुल व कटेहरी के संतराम ने बताया, जिला अस्पताल में सस्ते व अच्छे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को तगड़ा झटका लग रहा है। लगभग एक माह से एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार को सामान्य एक्स-रे का कार्य शुरू हो गया। जल्द ही डिजिटल एक्स-रे भी शुरू हो जाएगा। एंटी रैबीज व इफ्लोसिस इंजेक्शन के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में उपलब्ध हो जाएगा।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस