फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   XRAY Facility Is Not Working In District Hospital

सोमवार को भी निराश लौटे एक्सरे के लिए पहुंचे मरीज

Mon, 09 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
XRAY Facility Is Not Working In District Hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एक्स रे सेवा सोमवार को भी ठप रही है। करीब एक माह से जहां डिजिटल एक्स रे प्लेट न होने से नहीं हो पा रहा, वहीं बीते शनिवार को सामान्य एक्स रे मशीन में आई तकनीकी खराबी सोमवार को भी नहीं दूर हो सकी। नतीजा यह रहा कि सोमवार को एक्स रे के लिए पहुंचे 100 से अधिक मरीजों को बगैर एक्स रे कराए ही मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। नाराज मरीजों व उनके तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मरीजों के हित की कोई परवाह ही नहीं है।
विज्ञापन

एक्स रे के लिए जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भी सामान्य एक्स रे के लिए आए 100 से अधिक मरीजों को बगैर एक्स रे कराए ही वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा। बताते चलें कि गत शनिवार को सामान्य एक्स रे मशीन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इससे सामान्य एक्स रे का कार्य पूरी तरह ठप हो गया था।
विज्ञापन

प्लेट की कमी होने के चलते बीते लगभग एक माह से डिजिटल एक्स रे पहले से ही ठप पड़ा है। ऐसे में जिला अस्पताल में एक्स रे कराना मरीजों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। सोमवार को सामान्य एक्स रे के लिए सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि टेक्नीशियन गड़बड़ी को अब तक दूर नहीं कर सके हैं। ऐसे में आज भी एक्स रे नहीं हो सकेगा, तो मरीजों व उनके तीमारदारों में जहां मायूसी छा गई, वहीं अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी भी व्याप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरिया याकूबपुर से आई प्रमिला व छज्जापुर से आए सुभाष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन को उनके हित की कोई परवाह ही नहीं है। दो दिन हो गए, लेकिन अब तक गड़बड़ी को नहीं दूर किया जा सका है। आखिर कब तक हम लोग एक्स रे के लिए दौड़ते रहें। बेवाना के मोहम्मद रफी व कटेहरी की शशिकला ने कहा कि मरीजों के हित को देखते हुए अविलंब मशीन को दुरुस्त कराना चाहिए।

सामान्य एक्स रे मशीन में आई गड़बड़ी को दूर करने का कार्य टेक्नीशियन कर रहे हैं। सोमवार शाम तक गड़बड़ी दूर कर ली जाएगी। कुछ प्लेट मौजूद है। ऐसे में सर्वाधिक इमजरजेंसी वाले मरीजों का डिजिटल एक्स रे हुआ है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed