फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   X-ray machine bad for six months, patient upset

छह माह से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज परेशान

Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine bad for six months, patient upset
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज में बीते छह माह से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। लगातार शिकायत के बाद भी मशीन दुरुस्त न होने का खामियाजा मरीजों व तीमारदारों को बाहर से जांच कराने पर मनमानी कीमत चुका कर भुगतना पड़ रहा है। मशीन की खराबी से अस्पताल में एक्स-रे जांच संभव न हो पाने से जरूरतमंदों को जांच के लिए दूरदराज तक दौड़ लगाने की परेशानी भी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सीएचसी जहांगीरगंज में दो वर्ष पूर्व एक्स-रे मशीन की स्थापना हुई है। मशीन लगने से मरीजों व तीमारदारों को बाहर से एक्स-रे कराने से राहत मिली थी। आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग के मरीजों व तीमारदारों के लिए तो यह मशीन काफी मददगार साबित हो रही थी। बीते छह माह पूर्व एक्स-रे मशीन में आई खराबी के कारण इसका संचालन बंद हो गया। इसके बाद से अब तक मशीन को दुरुस्त कराने की सुध लेने की जरूरत जिम्मेदारों ने नहीं समझी।
विज्ञापन

मशीन की खराबी से अस्पताल में एक्स-रे संभव नहीं हो पाने से मरीजों को निजी पैथालॉजी व निदान केंद्रों तक दौड़ लगा कर जांच के नाम पर मनमानी कीमत चुकानी पड़ती है। इलाज कराने पहुंचे कुछ मरीजों के तीमारदार सुरेंद्र कुमार, दिलीप, राजेंद्र कुमार इत्यादि ने बताया कि सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं तो बढ़ नहीं पा रहीं, उल्टा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में भी लगातार कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव का कहना है कि एक्स-रे मशीन को दुरुस्त कराने के लिए उच्च अधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। शीघ्र ही इस समस्या का निस्तारण कराते हुए एक्स-रे जांच को पुन: सामान्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed