{"_id":"6345ae8be8e08371b352c397","slug":"x-ray-investigation-will-start-soon-at-chc-ambedkar-nagar-news-lko6524172193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर जल्द शुरू होगी एक्स-रे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर जल्द शुरू होगी एक्स-रे जांच
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों अमर उजाला में प्रकाशित हुई खबर ने अपना असर दिखाया है। जहांगीरगंज सीएचसी में लंबे समय से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को विभाग ने दुरुस्त करा दिया है। यहां अगले दो दिन के अंदर एक्स-रे जांच शुरू हो जाएगी। इससे जहांगीरगंज सीएचसी से जुड़ी करीब दो लाख आबादी एक्स-रे जांच सेवा का लाभ उठा सकेगी।
शासन के तमाम निर्देशों के बावजूद जहांगीरगंज सीएचसी पर एक्स-रे जांच सेवा पटरी पर नहीं लौट पा रही थी। मरीजों की इस समस्या को बीते दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। सीएचसी प्रभारी को इसके लिए फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद एक्स-रे मशीन की गड़बड़ी दूर कराने के लिए तत्परता दिखाई गई।
विभागीय अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन को ठीक करा दिया गया है। अगले एक-दो दिन के अंदर एक्स-रे जांच जहांगीरगंज सीएचसी पर शुरू हो जाएगी। सीएचसी में एक्स-रे जांच न होने के चलते मरीजों को बाहर के पैथोलॉजी पर जांच कराने के लिए विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे उन्हें रकम भी ज्यादा खर्च करनी पड़ती है। स्थानीय राजेंद्र प्रसाद, शिवकुमार, राधेश्याम व महेंद्र आदि ने जल्द से जल्द एक्स-रे जांच सेवा शुरू करने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. उदयचंद्र यादव ने बताया कि एक्स-रे मशीन ठीक हो चुकी है। इसी सप्ताह में जांच शुरू हो जाएगी।