फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   X ray

12 दिन बाद दूर हुई गड़बड़ी, जिला अस्पताल में शुरू हुआ एक्स रे का कार्य

Thu, 12 Sep 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
X ray
अंबेडकरनगर। डिजिटल एक्स-रे के लिए भटक रहे मरीजों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। जिला अस्पताल में करीब 12 दिन से खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन की गड़बड़ी बुधवार देर शाम लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने ठीक कर दी। गुरुवार को मशीन का पूरा लाभ मरीजों को मिला। 44 मरीजों ने एक्स रे कराया। मशीन के संचालन से मरीजों व उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना था कि डिजिटल एक्स-रे के लिए वे बार-बार जिला अस्पताल का चक्कर बीते 12 दिनों से लगा रहे थे, लेकिन खराबी होने के चलते एक्स रे नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

मरीजों के निशुल्क एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित है। हालांकि इसका सुचारु लाभ मरीजों व उनके तीमारदारों को नहीं मिल पा रहा है। आए दिन मशीन में किसी न किसी प्रकार की या तो तकनीकी खराबी होती रहती है या फिर सुचारु बिजली न मिलने से भी मशीन का सही ढंग से संचालन नहीं हो पाता। 30 अगस्त को मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। नतीजा यह हुआ कि एक्स रे के लिए आने वाले मरीजों को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। जिला अस्पताल प्रशासन ने गड़बड़ी दूर करने के लिए लखनऊ से टेक्नीशियन बुलाने की जानकारी तो दी, लेकिन टीम को लखनऊ से जिला अस्पताल तक पहुंचने में 12 दिन लग गए। एक दिन पहले टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर गड़बड़ी दूर करने की कोशिश शुरू कर दी। देर शाम मशीन का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन

बेवाना से आए मरीज रामकुमार व कटेहरी की शाति देवी ने कहा कि वे बीते पांच दिन से एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन मशीन की गड़बड़ी का हवाला देकर उन्हें लौटा दिया जा रहा था। गुरुवार को उनका एक्स रे हो सका। रामपुर के गणेश व चांदपुर के अनिल ने कहा कि मशीन का संचालन संभव हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। आए दिन मशीन में गड़बड़ी होने से मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे मशीन की तकनीकी गड़बड़ी दूर कर दी गई है। गुरुवार को सुचारु रूप से मरीजों का एक्स रे हुआ। 44 मरीजों का एक्स रे हुआ। मरीजों को मुश्किल न हो, इस पर ध्यान दिया जाता है।
- डॉ. एसपी गौतम, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed