{"_id":"616088948ebc3e655f210a50","slug":"worship-of-mother-brahmacharini-with-reverence-ambedkar-nagar-news-lko599246765","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के गदायां में मां भवानी का पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को दुर्गा मंदिरों व घरों में भक्तों ने मां के दूसरे स्वरूप ब्रम्हचारिणी की विशेष पूजा अर्चना की। मां के दरबार मे श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर पुष्प अर्पित करते हुए दुआ भी मांगी। इस दौरान जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। जिन क्षेत्रों में दुर्गापूजा पंडाल खुल गए वहां पूजन अर्चना व दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
शुक्रवार को पर्व के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की विशेष पूजा अचना श्रद्धालुओं ने की। सुबह से ही पूजन अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने निकटवर्ती मंदिरों में पहुंचकर मां के दरबार में माथा टेका और पुष्प अर्पित करते हुए मन्नत मांगी। पर्व के उल्लास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंदिरों में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि बड़ी संख्या में पुरुषों व युवाओं ने भी पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की।
अकबरपुर नगर के मीरानपुर, रगड़गंज व उकरा में स्थापित पूजा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही अकबरपुर नगर के नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट स्थित दुर्गा मंदिर, पुरानी तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर, पण्डाटोला स्थित शिवालय, अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट स्थित दुर्गा मंदिर समेत बसखारी, टांडा, आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, कटेहरी, भीटी के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन पूजन अर्चन का दौर चलता रहा।