फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worry of farmers increased due to rain with strong wind

तेज हवा के साथ बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

Mon, 27 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Worry of farmers increased due to rain with strong wind
अंबेडकरनगर। मौसम की मार से जिले के किसान बेहाल हैं। पिछले कई दिन से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही बारिश से गेहूं की कटाई व मड़ाई में लगे किसानों को तगड़ी चपत लग रही है। रविवार रात एक बार फिर तेज हवा के बीच कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इससे कटाई व मड़ाई का कार्य एक बार फिर ठप पड़ गया। तेज हवा के साथ मध्य रात शुरू हुई बारिश से लगभग एक लाख की आबादी की बिजली गुल हो गई। मौसम में आए दिन हो रहे उतार चढ़ाव के बीच किसानों की चिंता बढ़ रही है। हालांकि सोमवार को दिन में धूप खिलने से किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले करीब एक सप्ताह से जिले में मौसम बदल रहा है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं ओले के साथ तेज बारिश हो रही है। पिछले दिनों जहां आलापुर, जलालपुर तहसील क्षेत्र में ओले गिरने के साथ तेज बारिश हुई, वहीं रविवार रात अकबरपुर, भीटी व टांडा तहसील क्षेत्र के कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इन क्षेत्रों में पिछले दिनों बारिश का असर ज्यादा न होने के चलते कटाई व मड़ाई का कार्य किसान किसी तरह कर रहे थे। मगर रात में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने गेहूं की कटाई व मड़ाई के कार्य पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया। आए दिन मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से किसान खासे परेशान हैं। किसानों का कहना है कि यदि सप्ताह भर मौसम और साथ देता तो कटाई मड़ाई आसानी से निपट जाती। मगर आए दिन हो रही बूंदाबांदी व बारिश से कार्यों को निपटाने में काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

मौसम की मार का असर सिर्फ किसानों पर ही नहीं पड़ रहा है, बल्कि तेज हवा के बीच रात में हुई बारिश का असर विद्युत उपभोक्ताओं पर भी पड़ा। रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश से अकबरपुर टाउन, बैरमपुर बरवां, कटेहरी व भीटी आदि उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात में ठप हुई विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह बहाल हुई। इससे उपभोक्ताओं को रातभर बगैर बिजली के ही रात गुजारनी पड़ी। इससे एक तरफ जहां गर्मी का सामना करना पड़ा, वहीं मच्छरों के प्रकोप से लोगों को रात करवट बदलकर ही गुजारनी पड़ी। बारिश के चलते जिला अस्पताल में एक पेड़ की डाल टूटकर गिर पड़ी। संयोग रहा कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि रविवार रात में तेज हवा के चलते कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन में गड़बड़ी आई थी। रात में उसे दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सुबह होते ही गड़बड़ी दूर कराते हुए आपूर्ति बहाल की गई। उपभोक्ताओं के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed