फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Workers should get rights and social security

मजदूरों को मिलें हक व सामाजिक सुरक्षा

Sun, 01 May 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Workers should get rights and social security
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर रविवार को जिले में जगह-जगह गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मजदूरों के हक व अधिकार को और सशक्त किए जाने की मांग प्रमुखता से उठायी गई। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को सामाजिक व राजनीतिक सुरक्षा दी जानी बेहद जरूरी है। ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में मनेरगा के तहत 100 दिन का रोजगार पाने वाले श्रमिकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

भारत की क्रांति मजदूर पार्टी व बिगुल मजदूर दस्ता की ओर से रविवार इंदौरपुर घिनहापुर में मजदूरों की जागरूकता के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सफदर हाशमी द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए नागरिकों को जागरूक किया। प्रदेश सचिव नीशू ने मजदूर दिवस इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता प्रसेन ने कहा कि 1990 के दशक के बाद उदारीकरण व निजीकरण के दौर में मजदूरों ने वर्षों पहले लड़ाई लड़कर जो अधिकार हासिल किया था, उसमें से अधिकांश खो दिया। कार्यक्रम का संचालन मित्रसेन ने किया।
विज्ञापन

अकबरपुर के नौगवां में जन विकास केन्द्र व एक्शन एड के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम में संस्था से जुड़े मनोज कुमार ने सामाजिक सुरक्षा और काम मांगों अभियान के अंतर्गत कई अहम जानकारी दीं। महिला अधिकार कार्यकत्री गायत्री ने मजदूर अधिकार व महिला मजदूरों के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गई सुविधा के बारे में बताया। साथ ही महिलाओं को प्रतिदिन 8 घंटे काम की वकालत की। मौके पर जाहिदा, नीरू, महिमा, शहनाज, इमामुलहक, रूस्तम अली व बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेवाना में संगोष्ठी का आयोजन किया। बालिकाओं ने कार्यक्रम में सरस्वती वंदना के साथ ही विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्थान निदेशक अरुण कुमार शाही ने कहा कि बिना श्रम भोजन भी हम नहीं कर सकते। सफलता के लिए श्रम जरूरी है। वार्डेन अलका देवी ने बाल मजदूरी के प्रति बच्चों को जागरूक किया। मौके पर अध्यापिका ललिता भारती, चेतन सक्सेना, शंभूलाल, राकेश कुमार व शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे। टांडा ब्लॉक परिसर में मनरेगा के तहत 100 दिन का काम पाने वाले मजदूरों को सम्मानित किया गया। बीडीओ दिवाकर सिंह ने कहा कि मनरेगा कानून मजदूरों को रोजगार की गारंटी देता है। मौके पर एपीओ अजय कुमार, गंगाराम, कृष्ण कुमार वर्मा व निर्दोष कुमार आदि मौजूद रहे।
जलालपुर ब्लॉक परिसर में बीडीओ की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महिला व पुरुष मजदूरों को शासन द्वारा उपलब्ध करायी जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर एपीओ आलोक पांडेय, सुनील, कुमार, बृजेश, योगेन्द्र, अखिलेश, फूलचन्द्र, पवन, रामधारी, दुर्विजय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मजदूरों को सम्मानित भी किया गया।
जन शिक्षण केन्द्र कुटियवा ने जलालपुर के ग्राम पंचायत भस्मा में सचिव पुष्पा पाल की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मजदूरों से अधिकतम 8 घंटे की ड्यूटी लेने व न्यूनतम 500 रुपये की मजदूरी देने का आह्वान हुआ। सचिव ने मजदूरों के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य दयाराम अंबेश ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। मौके पर इंद्रावती, कलावती, शकुंतला आदि मौजूद रहीं।

सीबी सिंह कॉलेज सोनगांव में प्रबंधक डॉ. विजय प्रताप सिंह ने मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में कई अहम जानकारी दी। मौके पर डॉ. उदयप्रताप सिंह, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, दीपमाला, डॉ. धीरज पांडेय, डॉ. हरिहर वर्मा व सदानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed