फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   workers got welcome to voters

आदर्श बूथों पर मतदाताओं की मेहमाननवाजी

Mon, 27 Feb 2017 10:15 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Mon, 27 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
workers got welcome to voters
आदर्श बूथों की स्थापना मतदाताओं के लिए सोमवार को किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं रही। वैवाहिक आयोजन जैसी सजावट से भरपूर 63 बूथों पर मतदान के लिए सोमवार को मतदाता पहुंचे तो वे वहां की व्यवस्था देखकर खासे प्रभावित हुए।
विज्ञापन


प्रशासन ने मॉडल बूथों पर मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था की। वोटरों के लिए पेयजल का भी प्रबंध किया गया था। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर व उनकी मदद के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ जगहों पर आवश्यक प्रबंध नहीं थे, लेकिन फिर भी मतदाताओं के लिए यह एक सुखद व नया अनुभव था। जिन मतदाताओं का मत ऐसे मतदान केंद्रों पर नहीं था, वे भी इन मतदान केंद्रों की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुब्बारे से सजाया गया बूथ
अजय प्रताप इंटर कॉलेज भीटी को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था। आदर्श मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, मेडिकल की व्यवस्था के साथ प्रतीक्षालय की व्यवस्था होनी थी। हालांकि, यहां इसे लेकर लापरवाही बरती गई। न तो पेयजल की व्यवस्था थी और न ही चिकित्सा की।

टेंट लगाकर उसे गुब्बारे से सजाकर वैवाहिक आयोजन जैसा माहौल बनाया गया था। मतदान कर बाहर निकले बुजुर्ग मतदाता जगदीश ने कहा कि पहली बार मतदान केंद्र पर इतनी अधिक साज सजावट देखी। सरोज ने कहा कि यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा कि जैसे किसी विवाह में भाग लेने आए हैं।

बुजुर्ग को मिला व्हीलचेयर का सहारा
डीएम आवास के पास केंद्र होने से प्राथमिक विद्यालय पसियापारा को भव्य ढंग से सजाया गया था। मतदान के लिए यहां बुजुर्ग राजेंद्र वर्मा पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारी उनके लिए व्हीलचेयर लेकर पहुंच गए।

हालांकि, उनके परिवारीजनों ने खुद व्हीलचेयर संभाल ली और मतदान के लिए कक्ष तक ले गए। राजेंद्र ने इस व्यवस्था के लिए आयोग व प्रशासन की सराहना की। कुछ मतदाताओं ने विलंब देख इंतजार करने के लिए लगी कुर्सियों का भी लाभ उठाया। यहां पेयजल के भी प्रबंध थे।

वैवाहिक कार्यक्रम सरीखा मिला माहौल
मतदान केंद्र कन्नूपुर में मतदान को पहुंचे मतदाता वहां की व्यवस्था देख गदगद हो गए। मतदान के लिए लाइन में लगे मतदाता राजू ने कहा कि ऐसे माहौल में मतदान करना नया अनुुभव हैै।


आयोग को ऐसे ही नए प्रयोग करते रहने चाहिए। मतदान कर लौटे संदीप व राहुल ने कहा कि ऐसे माहौल में वोट देने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। लाइन में लगने की थकान भी नहीं आई। चंद्रकला ने कहा कि जब वोट डालने यहां पहुंचे, तो एक बारगी लगा कि किसी वैवाहिक आयोजन में भाग लेने के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed