{"_id":"68f27b91563fdfb62b0caae1","slug":"worker-dies-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-143913-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत
Fri, 17 Oct 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सद्दरपुर। मजदूरी करके घर लौट रहे मालीपुर के पटोहागानेपुर निवासी रोहित (19) की सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता सभाजीत के मुताबिक उनका बेटा मजदूरी करता था।
रोहित बृहस्पतिवार सुबह बाइक से काम पर गए थे। शाम चार बजे लौटते समय हाजीपुर मोड़ स्थित टेंट हाउस के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। हादसे में वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और हेलमेट न पहने होने के कारण सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई।
पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक रोहित का पिछले साल विवाह हुआ था। तीन माह पूर्व बेटी का जन्म हुआ था। अचानक पति की मौत से पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में छोटा भाई मोहित, बहन सरिता व प्रीति हैं। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।