फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Worker dies after falling from the third floor in Noida

Ambedkar Nagar News: नोएडा में तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

Thu, 23 Jul 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling from the third floor in Noida
श्रवण क्षेत्र (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चियुटीपारा गांव निवासी दूधनाथ मौर्य की नोएडा में निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

चियुटीपारा निवासी दूधनाथ मौर्य (21) पुत्र मेवालाल नोएडा में रहकर शटरिंग का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह एक निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर छत की शटरिंग कर रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए हैं। मृतक का शव शुक्रवार को गांव पहुंचने की संभावना है। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार में पिता मेवालाल के अलावा मां व भाई हैं। भाई भी नोएडा में रहकर मजदूरी करता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed