फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   work with diligence sp workers

लगन के साथ काम करें सपा कार्यकर्ता

Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
work with diligence sp workers
राजेसुल्तानपुर। पार्टी को मजबूत स्तंभ देने का कार्य कार्यकर्ता के कंधों पर होता है। उनकी सक्रियता व लगन के बल पर ही किसी भी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होती है। ऐेसे में कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे पूरी तत्परता के साथ पार्टी हित में कार्य करें। रामनगर नगर स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से तोड़ चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं की उम्मीदों को पूरी तरह से तोड़कर रख दिया है। रोजगार के लिए नौजवान भटक रहे हैं, लेकिन उनके दर्द को सरकार महसूस नहीं कर पा रही। यही हाल किसानों का है, किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन

इससे पहले महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रतिमा यादव व अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद मोइन आदि का पूर्व सांसद व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन कर रहे विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवीन्द्र यादव ने कहा कि पार्टी की नीतियों को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। साथ ही भाजपा सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत कराएं,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed