{"_id":"626d806daa5ceb43ff6b0a3a","slug":"work-will-be-done-in-tanda-block-with-five-crores-ambedkar-nagar-news-lko628593565","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा ब्लॉक में पांच करोड़ से कराए जाएंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा ब्लॉक में पांच करोड़ से कराए जाएंगे कार्य
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा ब्लाक में आयोजित बैठक में मौजूद विधायक व अधिकारी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा विकास खंड के ड्वाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक की गई। इस दौरान मौजूदा वित्तीय वर्ष में गांवों में विकास कार्यों को कराए जाने का खाका तैयार करने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद लगभग पांच करोड़ रुपये से विकास कार्यों को कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में मौजूद पूर्व मंत्री व विधायक लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक राममूर्ति वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने गांवों के विकास का भरोसा दिलाया।
विधायक राममूर्ति वर्मा ने हर स्तर पर गांवों के विकास के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने कहा कि गांवों के विकास में क्षेत्र पंचायत का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि भेदभाव भूल सभी लोग एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करें।
विधायक राममूर्ति वर्मा ने भी आश्वस्त किया कि टांडा के विकास के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा ने कहा कि देश की खुशहाली गांव से शुरू होती है। गांव पीछे रहा तो देश आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए गांव का विकास सर्वोपरि है। हम सभी को संकल्पित होकर गांव के विकास के लिए कार्य करना है। ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विश्वास दिलाया कि विकास खंड में विकास की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन
प्रमुख ने कहा कि सभी सदस्यों के प्रस्तावों पर बगैर किसी भेदभाव के अमल किया जाएगा। टांडा के खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने पिछली कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मौजूदा वित्तीय वर्ष में गांव में विकास कार्यों को कराए जाने का खाका तैयार किया गया। पांच करोड़ रुपये से विकास कार्यों को कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। एक पखवाड़े के भीतर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा व कटेहरी विधायक लालजी वर्मा ने आमंत्रण के बावजूद कई विभागों के अधिकारियों के बैठक में न शामिल होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अखिलेश गौड़, लेखाकार गिरीश चंद्र, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी निर्दोष कुमार, गंगाराम गुप्त, सियाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।