{"_id":"6727af2ed03fc69dcc0b75d3","slug":"work-of-35-projects-completed-with-rs-88-crores-trial-is-being-done-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-123815-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 88 करोड़ से 35 परियोजनाओं का काम पूरा, किया जा रहा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 88 करोड़ से 35 परियोजनाओं का काम पूरा, किया जा रहा ट्रायल
Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर तहसील क्षेत्र के रहीमपट्टी गांव में बनकर तैयार ओवरहेड टैंक।
अंबेडकरनगर। जिले की 35 ग्राम पंचायतों के लगभग 90 राजस्व गांव की डेढ़ लाख से अधिक की आबादी को जल्द ही शुद्ध पेयजल पाइपलाइन से मिलना शुरू हो जाएगा। 88 करोड़ की लागत से 35 परियोजना का कार्य पूरा कर बीते दिनों ही ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसका सीधा लाभ आने वाले दिनों में नजदीकी क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
जिले के 899 ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 571 परियोजना पर काम शुरू हुआ। इसमें 509 परियोजना पर विंध्या टेली लिंक और 62 पर वेल स्पेन के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार अक्तूबर माह समाप्त होने तक विंध्या टेलीलिंक ने 88 करोड़ की लागत की 35 परियोजनाओं का काम पूरा किया है। इससे लगभग 90 राजस्व गांव के डेढ़ लाख से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना प्रबंधक सतेंद्र तिवारी ने बताया कि सभी 35 स्थानों पर पानी टंकी से ट्रायल का काम चल रहा है। जल्द ही पानी की सुचारु आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बताया कि अब तक कुल 102 परियोजना का कार्य पूरा कर लिया गया है।
इनका शुरू हुआ संचालन
कार्यदायी संस्था विंध्या टेली लिंक के कर्मियों के अनुसार सोनगांव, फाजिलपुर , प्रतापीपुर, आमा, माधवपुर, बरामदपुर जरियारी, सुरजूपुर, मरथुआ सरैया, चतुरीपट्टी, मदारभरी, अढनपुर, बसोहरी, मिझौडा़, बाला पैकौली, नगहरा, शेखपुर मलपुरा, अक्थरा नरायनपुर, जल्लापुर, सतरही, सिसानी अखईपुर, चांदपुर भटपुरा, रामनगर नरसिंह पुर, करतोरा, हसनपुर सुन्थर, फूलपुर, सलारपुर, नशरूलाहपुर, ताजपुर, कटोखर सहित 35 परियोजनाओं पर अक्तूबर माह में काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
सभी की होगा सर्वे
विंध्या टेलीलिंक ने अक्तूबर माह में 35 परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य था। कार्यदायी संस्था ने पूरा करने की जानकारी दी है, जिसका सर्वे कराया जा रहा है। इसके पूरा होने से लगभग डेढ़ लाख की आबादी को शुद्ध पेयजल मिलेगा। -सूरज वर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम