फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Work according to rules and priority

नियमानुसार और प्राथमिकता से करें काम

Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Work according to rules and priority
अंबेडकरनगर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा का सोमवार को शपथ ग्रहण के साथ ही जिला पंचायत कर्मियों ने भावपूर्ण स्वागत किया। अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया और कहा कि अपनी जिम्मेदारियों का सभी को बेहतर पालन करना है। प्रत्येक कार्य निर्धारित अवधि में नियमानुसार हो, जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा अपने अधिकृत ऑफिस पहुंचे। वहां अपर मुख्य अधिकारी अजय कुमार यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। पहले उसी कार्यालय में अक्सर सदस्य के तौर पर पहुंचने वाले साधू सोमवार को वहां जिले के प्रथम नागरिक के तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन

वे अधिकारियों और कर्मचारियों से पहले से ही परिचित रहे, लेकिन सोमवार को बतौर जिपं अध्यक्ष साधू ने सभी से कहा कि वे सब अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करें। मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि जैसे मैं सेवाभाव करते हुए यहां तक पहुंचा हूं तो वैसे ही उसका पूरा असर जिला पंचायत के समस्त स्टाफ पर दिखना चाहिए। कोई भी कार्य नियमानुसार और प्राथमिकता पर हो। खुद की जवाबदेही स्वयं तय करें। आप सब और उसी गरिमा के अनुरूप कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी और मेरे समेत सभी सदस्य एक परिवार हैं। इस परिवार में सभी को एक-दूसरे का सम्मान करते और अपनी अपनी जिम्मेदारी का पालन करते हुए आगे बढ़ते रहना है। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद साधू वर्मा को बधाई देने की होड़ लगी रही। विभिन्न राजनीतिक दल के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने कहा कि साधू के नेतृत्व में जिला पंचायत नया इतिहास रचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed