फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women's commission member held public hearing, resolved two cases

Ambedkar Nagar News: महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई, दो मामले सुलझाए

Wed, 27 Nov 2024 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women's commission member held public hearing, resolved two cases
अंबेडकरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की। दो प्रकरण का उन्होंने निस्तारण भी कराया। अधिकारियों को आदेश दिया कि महिलाओं को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, मारपीट व दहेज से जुड़े कुल छह मामले आए। इनमें से दो प्रकरण का निपटारा आयोग सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित कर कराया। अन्य मामलों में संबंधित एसडीएम व सीओ से फोन पर वार्ता कर अविलंब निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में महिला हितों को लेकर चल रही योजनाओं व प्रयासों की समीक्षा की। कहा कि महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाए। दफ्तरों में उनका समुचित सम्मान हो। कार्यालयों में आने वाली महिला फरियादियों को सम्मान के साथ बिठाने व उनकी समस्या सुनने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षा को लेकर महिलाओं का हित शीर्ष प्राथमिकता पर रहना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, सीओ भीटी अनूप सिंह, डॉ तारावती, नितिन कुमार तिवारी व राजेश यादव समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed