फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women will check the quality of water, will make aware

Ambedkar Nagar News: महिलाएं जांचेंगी पानी की गुणवत्ता, करेंगी जागरूक

Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women will check the quality of water, will make aware
अंबेडकरनगर। पेयजल के गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी अब जिले में महिलाएं निभाएंगी। इसके लिए 1,606 राजस्व गांव की आठ हजार 30 महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक राजस्व गांव में प्रशिक्षित पांच महिलाएं न सिर्फ विभिन्न जल स्रोतों से निकलने वाले पानी की जांच करेंगी बल्कि लोगों को पानी के लाभ व नुकसान के बारे में जानकारी देंगी। महिलाओं को प्रति टेस्टिंग 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंच सके इसके लिए जलजीवन मिशन योजना के तहत अब गांव गांव में महिलाओं की टीम द्वारा न सिर्फ पानी की जांच की जाएगी बल्कि लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा। अशुद्ध पानी के प्रयोग से होने वाली कई प्रकार की बीमारियों के बारे में भी महिलाएं लोगों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता जल निगम सूरज वर्मा के मुताबित जिले के 1606 राजस्व गांव में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। प्रत्येक राजस्व गांव में पांच-पांच महिलाओं का चयन किया जाएगा। कुछ गांव में चयन भी कर लिया गया है। प्रशिक्षित महिलाओं को विशेष किट उपलब्ध कराई जाएगी जिसके माध्यम से महिलाएं संबंधित गांव में पहुंचकर जल स्रोतों से निकलने वाले जल की गुुणवत्ता की जांच करेंगी। पूरी जांच रिपोर्ट जलजीवन मिशन के पोर्टल पर फीड करनी होगी। इस पर प्रति टेस्टिंग 20 रुपयेे का भुगतान किया जाएगा। सूरज वर्मा ने बताया कि दिल्ली से आई न्यू जेनेसिस जामिया की टीम चयनित महिलाओं को जल की गुणवत्ता जांचने का विशेष प्रशिक्षण अकबरपुर में दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed