फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women should move ahead with positive efforts

सकारात्मक प्रयास से आगे बढ़ें महिलाएं

Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Women should move ahead with positive efforts
अंबेडकरनगर में स्वयंसहायता समूह को चेक सौंपती टांडा विधायक व अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
ंबेडकरनगर। यूपी दिवस के उपलक्ष्य में लोहिया भवन में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। अंतिम दिन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक टांडा संजू देवी व विशिष्ट अतिथि अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता ने महिलाओं व युवाओं से सकारात्मक प्रयास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 203 स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लीकेज का 12 करोड़ 18 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के क्रम में तेंदुवाईकला के 20 एवं फतेहपुर ककरडिला में 11 उद्योग बंधुओं को भूखंड आवंटित हुआ। समाज कल्याण विभाग ने 2020-21 में शासन द्वारा प्रथम चरण में कक्षा 10 एवं 12 के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को सीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से उनके खाते में सीधे दी गई धनराशि का 20 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

यूपी दिवस के अंतिम दिन मुख्य अतिथि विधायक टांडा संजू देवी ने कार्यक्रम में कहा कि सरकार आम जनता के हितों को लेकर लगातार सकारात्मक प्रयास कर रही है। प्रदेश तेजी के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। विशिष्ट अतिथि अकबरपुर नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि यूपी दिवस के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम से जनपदवासियों को काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन महिलाओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान हुआ। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरीदपुर टांडा की प्रधानाचार्य डॉ. तारा वर्मा, रेनू सिंह वार्डेन कस्तूरबा गांधी विद्यालय कटेहरी, श्वेता सिंह शिक्षिका जलालपुर, काजल गुप्ता वित्त सलाहकार कार्यालय सीएमओ, प्रभा मिश्रा जिला कार्यक्रम सहायक कार्यालय सीएमओ, शिवकुमारी सुपरवाइजर आईसीडीएस बसखारी, बीना ओझा सुपरवाइजर आईसीडीएस जहांगीरगंज, अर्चना एनआरएलएम अध्यक्ष समूह सखी, पूनम कोषाध्यक्ष समूह सखी बसखारी, ऋतु सिंह शिक्षिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय कटेहरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समूह की महिला सावित्री देवी, विजयलक्ष्मी, निशा रानी, संगीता यादव, पुष्पा यादव, चंद्रावती, शर्मिला, लक्ष्मी देवी, रीता चौहान, सोनम, मालती वर्मा शामिल रहीं। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों द्वारा शासकीय कार्यों में लक्ष्य पूर्ति करने में उत्कृष्ट कार्य के लिए अखिलेश्वर कुमार, अर्जुन राम, नीरज कुमार सिंह, नेहरूलाल, बिंदु कुमार को सम्मानित किया गया। ग्रामोद्योग में खादी वस्त्र निर्माण के लिए जयप्रकाश मिश्र, शिवकुमार को फल पशुधन, दयाशंकर को मधुमक्खी पालन, प्रेमसागर को मसाला उत्पादन, खुशीराम को कुम्हारी उद्योग, दयाराम को माटी कला, संतोष गुप्ता को लौहकला, अंकित कुमार को फर्नीचर निर्माण, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग महिला मंडल की ज्योति कुमारी, बीनू वर्मा, नीलम, सीमा देवी, ब्यूटी को खेल सामाग्री वितरित करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed