फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women protested in front of police station

महिलाओं ने घेरा थाना

Fri, 24 Feb 2017 10:00 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 24 Feb 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
Women protested in front of police station
चुनाव प्रचार की सभा के दौरान छेड़छाड़ का केस दर्ज करने में पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने महरुआ थाने का घेराव किया। कहा कि पुलिस का रवैया भेदभावपूर्ण है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि यदि आरोपियों के खिलाफ केस न दर्ज किया गया तो बड़ा आंदोलन करेंगे। बाद में थानाध्यक्ष के केस दर्ज करने के आश्वासन पर करीब आधे घंटे चला घेराव समाप्त हो गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के हीड़ीपकड़िया गांव में पीस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी के पक्ष में चल रही सभा के दौरान वहां पहुंचे बसपा कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व हंगामा हुआ था। आरोप था कि बसपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में आई महिलाओं संग छेड़छाड़ की थी। मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया था।
विज्ञापन


इससे नाराज जिला पंचायत सदस्य व लोकनाथपुर निवासिनी शालिनी सिंह पत्नी मिंकू सिंह बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ शुक्रवार को थाने पहुंची। घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन पर केस दर्ज करने में हीलाहवाली का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए कटेहरी ब्लॉक प्रमुख व पीस निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अजय सिंह  सिपाही समेत कई अन्य के विरुद्ध तो आननफानन में केस दर्ज कर लिया, लेकिन छेड़छाड़ के आरोपियों के विरुद्ध केस नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि जब तक आरोपियों के खिलाफ केस नहीं दर्ज किया जाता तब तक घेराव जारी रहेगा। बाद में थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने केस दर्ज करने का आश्वासन देकर करीब आधा घंटे तक चला घेराव खतम हुआ। उधर एसओ मनबोध  तिवारी ने थाना घेराव से इंकार करते हुए कहा कि छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज करने के लिए तहरीर अब मिली है। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed