फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women protest against a liquor shops

शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने भरी हुंकार

Wed, 21 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 21 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women protest against a liquor shops
शराब की दुकान - फोटो : symbolic

देशी शराब की दुकान का लंबे समय से अवैध ढंग से संचालन किए जाने पर गांव की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। बेवाना थाना अंतर्गत विश्रामपुर गांव की महिलाओं ने बुधवार को दुकान के सामने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन


संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत कर दुकान का संचालन करने का आरोप लगाते हुए न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि दुकान में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए सेल्समैन दुकान बंद कर वहां से भाग खड़ा हुआ। दुकान हटाने व दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने को लेकर बाद में महिलाएं धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन


सूचना पर बेवाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सीओ व एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। साथ ही दुकान को सीज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विश्रामपुर गांव में बिना नवीनीकरण कराए लंबे समय से देशी शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा था। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से की लेकिन कभी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे बुधवार को गांव की महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया।

बुधवार दोपहर विश्रामपुर गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में लाठी-डंडों से लैस होकर गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सामने पहुंचीं। प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से अवैध ढंग से देशी शराब की दुकान का संचालन किया जा रहा है। इसका लाइसेंस भी नहीं है। शराब के नशे में धुत लोग अक्सर गांव में हंगामा करते रहते हैं।

आबादी में शराब की दुकान का संचालन बंद कराए जाने की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई लेकिन कभी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। आक्रोशित महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। महिलाओं के आक्रोश को देख सेल्समैन दुकान बंद कर वहां से भाग खड़ा हुआ।

 दुकान हटाए जाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए महिलाएं दुकान के सामने ही धरने पर बैठ गईं। कहा गया कि जब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती, धरना जारी रहेगा। हंगामे की सूचना पर बेवाना एसओ अरविंद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ सदर राघवेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।


परिक्षेत्र एक के आबकारी निरीक्षक अतुल कुमार राय ने बताया कि दुकान का नवीनीकरण नहीं हुआ था। महिलाओं ने हंगामा किया था। दुकान को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed