{"_id":"6898e506627014d4a40231c3","slug":"women-had-to-run-long-distances-on-rakshabandhan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-140107-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अलग से अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। समग्र शिक्षा माध्यमिक की तरफ से उपचारात्मक कक्षा संचालित करने के लिए निर्देश व बजट जारी किया गया है। लगभग 1100 बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा।
जिले में संचालित 32 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 5,600 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। 15 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलती हैं, जबकि 17 माध्यमिक स्कूलों में 10वीं तक ही शिक्षा दी जाती है। इंटर तक शिक्षा देने वाले 15 स्कूलों में 11वीं के लिए अंग्रेजी, गणित, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और भौतिक विज्ञान की पढ़ाई उपचारात्मक कक्षाओं में कराई जाएगी। 10वीं तक संचालित 17 माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 9वीं के लिए अंग्रेजी, गणित, विज्ञान व हिंदी की उपचारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। अतिरिक्त कक्षाओं में शिक्षण कार्य के लिए विद्यार्थियों की प्रोफाइल, रिकार्ड व शिक्षकों को पारिश्रमिक देने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान भी किया गया है।
विद्यार्थियों को उपचारात्मक कक्षा में किया जाएगा शामिल
उपचारात्मक कक्षाओं में स्कूल के किन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा इसका निर्धारण अगस्त के आखिरी सप्ताह में आयोजित माक टेस्ट के जरिए किया जाएगा। यह टेस्ट कक्षा 9 और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए होगा। यह टेस्ट 100 अंक का होगा। 25 से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को उपचारात्मक कक्षा में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रवीण कुमार तिवारी, डीआईओएस