फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women fast for the longevity of their husbands

पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

Tue, 30 Aug 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Women fast for the longevity of their husbands
अंबेडकरनगर के बुढ़वा बाबा स्थान पर हरितालिका तीज के मौके पर लगे मेले में मौजूद लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले हरितालिका तीज पर्व का उल्लास मंगलवार को चहुंओर दिखा। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना की। तीन बार स्नान के बाद मंगलवार सूर्यास्त के बाद महिलाओं ने भगवान शंकर व पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही फलाहार किया। बुधवार को सूर्योदय के बाद पूजन-अर्चन कर महिलाएं व्रत का पारण करेंगी। इस बीच पर्व के मद्देनजर पूरे दिन मंदिरों में पूजन-अर्चन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर्व को लेकर सोमवार को ही जिले में उल्लास का माहौल दिखने लगा था। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं ने पर्व से संबंधित सामग्रियों की संबंधित बाजारों में खरीदारी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन

पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले पर्व को लेकर मंगलवार को सूर्योदय से पहले महिलाओं ने पहला स्नान कर भगवान शंकर व पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ ही निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं के पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने का दौर शुरू हो गया, जो लगभग पूरे दिन जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दोपहर को दूसरा स्नान करने के बाद महिलाओं ने सूर्यास्त होने पर पर्व का तीसरा स्नान किया। इसके बाद फलाहार किया। सूर्यास्त से पहले बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर पति की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना की।

इस बीच अकबरपुर की अर्चना, राधा, किरन ने कहा कि पर्व को लेकर काफी उत्साह है। बुधवार को व्रत का पारण करेंगे। उधर, मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन के लिए उमड़ने वाली महिलाओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed