फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   women died due to carelessnes of medical sataff, relative protest

स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से महिला मरी, हंगामा

Wed, 17 Jun 2015 11:12 PM IST
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 16 जून को 11 बजे जलालपुर थाना क्षेत्र के चांड़ीडीह गांव निवासी सुनीता (28) पत्नी अनिल को प्रसव पीड़ा के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात लगभग साढ़ आठ बजे जिला अस्पताल की डा. रोली द्विवेदी ने उसका आपरेशन किया।  उसे बेटा पैदा हुआ था।

विज्ञापन


सुबह होते ही अचानक सुनीता की तबियत खराब होने लगी। उसके  पेट में तेज दर्द होने लगा। परिवारीजनों के मुताबिक उन्होंने चिकित्सकों को कई बार फोन किया। उनसे यह भी बताया कि सुनीता की तबियत काफी गंभीर होती जा रही है। इसके बाद भी कोई चिकित्सालय कर्मी नहीं आया।
विज्ञापन


छह बजे एक स्टाफ नर्स ने इंजेक्शन लगाया। इसके 20 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। इस पर एक तरफ जहां रोना पीटना मच गया, वहीं परिवारीजनों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही को लेकर आक्रोश फैल गया। परिवारीजनों व साथ आए ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप था कि रात्रि में मरीजों का इलाज का राम भरोसे रहता है। वार्ड में कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं रहता। उनका कहना था कि स्टाफ नर्स ने सुचारु देखभाल के उनसे एक हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद भी इलाज में लापरवाही बरती गई। परिवारीजनों वार्ड से शव उठाने से इंकार कर दिया।

कहा कि जब तक संबंधित चिकित्सक व स्टाफ नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तब वह शव को नहीं ले जाएंगे। इस बीच हंगामे की सूचना मिलने पर अकबरपुर पुलिस भी जिला चिकित्सालय पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।

परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने आश्वस्त किया कि मामले की छानबीन कराई जाएगी। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इस पर परिवारीजन शव लेकर चले गए। उधर सीएमएस डा. आरके पटेल ने इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने से इंकार किया। कहा कि यदि पोस्टमार्टम होता, तो मौत की सही जानकारी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed