फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women become self-sufficient by eliminating the difference between son and daughter

Ambedkar Nagar News: बेटे व बेटी में अंतर खत्म कर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

Wed, 15 Mar 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Women become self-sufficient by eliminating the difference between son and daughter
अंबेडकरनगर। मोतीलाल इंटर कॉलेज परिसर मालीपुर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन हुआ। यूरोपियन यूनियन वार्न चाइल्ड इंडिया के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने महिलाओं की बेहतरी पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीओ रुक्मिणी वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि नई नई तकनीकी जानकारी के लिए आधुनिक शिक्षा जरूरी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मर्म समझाया और महिला सुरक्षा के टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। बेटे बेटी के अंतर को खत्म करने का आग्रह किया। महिलाओं को शोषण से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन से ही समाज को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सूचना प्रबंधन तकनीक से महिलाओं को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी ने कहा कि महिलाएं बागवानी से भी जुड़कर स्वयं को आत्मनिर्भर बना सकती है। इसके लिए उन्हें आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फूल, सब्जी तथा मसाले की की खेती पर विस्तार से जानकारी देने के साथ मिलने वाले अनुदान को भी समझाया। आयोजक जन शिक्षण केन्द्र की सचिव पुष्पा पाल ने बताया कि महिलाओँ के सशक्तीकरण को लेकर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में विकास के मार्ग प्रशस्त हो सकें। अतिथियों को संविधान की उद्देशिका भी भेंट किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग व संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed