फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Women

पोषाहार निर्माण के लिए नौ ब्लॉकों में साढ़े चार करोड़ की लागत से लगेंगी यूनिटें

Wed, 28 Oct 2020 09:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Women
अंबेडकरनगर। स्वयं सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ने के लिए जल्द ही ब्लॉक मुख्यालयों पर पोषाहार उत्पादन के लिए यूनिट की स्थापना होगी। लगभग 50-50 लाख रुपये की लागत से सभी नौ ब्लॉकों में स्थापित होने वाली इन इकाइयों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। उत्पादन से लेकर पैकिंग तक के कार्यों को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से अनाज की खरीददारी में भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। ब्लॉक प्रशासन ने इसके लिए कार्य तेज कर दिया है। उम्मीद है कि नये वर्ष में इन यूनिटों का शुभारंभ हो जाएगा। इससे बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बताते चलें कि केंद्र व प्रदेश सरकारें स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं। समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जहां ऋण मुहैया कराया जा रहा है, वहीं सरकार उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान कर रही है। बिजली बिल वसूली के कार्यों में जल्द ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार ने अब एक नई योजना शुरू की है। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में अब पोषाहार निर्माण के लिए यूनिट की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

लगभग 50-50 लाख रुपये प्रत्येक यूनिट पर खर्च आएगा। लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली इन यूनिटों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक यूनिट पर 15 से 20 स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। उनके द्वारा पोषाहार निर्माण के साथ ही उसके पैकिंग आदि का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से अनाज खरीददारी के लिए भी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ब्लॉकों में इन इकाइयों को लगाने के लिए तैयारी तेज हो गई है। ब्लॉक प्रशासन ने अकबरपुर, कटेहरी, टांडा, जलालपुर, बसखारी, भियांव, भीटी, रामनगर व जहांगीरगंज में भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया है। शासन का निर्देश है कि जनवरी माह में इसका शुभारंभ हो जाएगा। इससे बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार प्रदान हो सकेगा।
शासन की इस पहल से स्वयं सहायता समूहों में खुशी का माहौल है। स्वयं सहायता समूह भगवानपुर की प्रमिला व सुंदरी ने कहा कि शासन का यह प्रयास महिलाओं के सशक्तीकरण में अहम साबित होगा। महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ऐसे रोजगार से जोड़ने से बेहतरी सुनिश्चित हो सकेगी। इससे न सिर्फ वह अपने परिवार का खर्च उठा सकेंगी बल्कि रोजगार में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।

शासन के निर्देश पर ब्लॉकों में पोषाहार निर्माण यूनिट लगाने को लेकर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। करीब 50 लाख रुपये का खर्च प्रत्येक यूनिट पर आएगा। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में यह यूनिट लगायी जाएगी। इसमें प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। नये वर्ष में इसके शुरू होने की उम्मीद है।
- आरबी यादव, जिला प्रभारी, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed