{"_id":"65213e4943e9489012073679","slug":"womans-body-found-on-bed-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-4385-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मिला महिला का शव
Sat, 07 Oct 2023 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के घेरवा मरौचा गांव निवासी महिला का शव शनिवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में बिस्तर पर मिला। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी रामजगत की पत्नी सुनीता (25) वर्ष शुक्रवार को पुत्रजितिया व्रत थी। रात में नाश्ता करने के बाद वह सोने चली गई। परिजनों के मुताबिक सुबह परिजन सोकर उठे लेकिन सुनीता कमरे से बाहर नहीं आयी। अंदर गए तो देखा कि वह बिस्तर पर पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।
यह देख परिजनों के होश उड़ गए। बताया जाता है कि सुनीता के चार वर्षीय पुत्री व दो वर्ष का एक लड़का है। मां की मौत के बाद बच्चों का हाल देख हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। संवाद