फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman Found Dead in Suspected Conditions

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Woman Found Dead in Suspected Conditions
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर मसेढ़ा गांव निवासी नवविवाहिता का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता के भाई ने पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर मसेढ़ा गांव में शुक्रवार अपराह्न बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव निवासी श्रीकांत की पत्नी रेनू (24) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां रेनू का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना सम्मनपुर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच पिड़ैला गांव मृतका का भाई बाबूराम प्रजापति सम्मनपुर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी बहन की दहेज के लिए ससुरालीजनों ने हत्या कर दिया। बताया कि उसकी बहन रेनू की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद वर्ष 2017 से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उसकी बहन को एक पुत्री होने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई है। कई बार मामला थाने तक गया, लेकिन ससुरालीजनों द्वारा मांफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हो जाता था। कुछ दिन बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो जाता था। शुक्रवार अपराह्न पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसने आरोप लगाया कि गला कसकर हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया गया है। पुलिस ने गंगाराम की तहरीर पर पति श्रीकांत, ससुर रामधनी, सास रामरती, जेठ अम्बिका, ननद उर्मिला व जेठानी आदि के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। एसओ वकील सिंह यादव ने बताया कि केस दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed