फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies after hitting a wall in dispute between son and daughter-in-law

बेटे-बहू के बीच विवाद में महिला की दीवार से टकराकर मौत

Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after hitting a wall in dispute between son and daughter-in-law
जलालपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने पहुंची महिला का सिर दीवार में टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पति की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर गांव निवासी योगेंद्र व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार की रात विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद योगेंद्र ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुन योगेंद्र की मां फूलपत्ती देवी (55) बीचबचाव के लिए मौके पर पहुंचीं। बताया जाता है कि जब फूलपत्ती बेटे और बहू को अलग करने का प्रयास कर रही थी कि इसी बीच योगेंद्र ने मां को धक्का दे दिया। इससे वह बगल स्थित दीवार से टकरा गईं।
विज्ञापन

दीवार से टकराने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जब तक परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए कहीं ले जा पाते, तब तक फूलपत्ती की मौत हो गई। उधर, महिला के पति चैनू की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र योगेंद्र के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जैतपुर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed