फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman dies after being electrocuted

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Wed, 09 Sep 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being electrocuted
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र के हज्जीपुर गांव में बुधवार दोपहर को करंट की चपेट में आने से मालती देवी (55) की मौत हो गई। हादसे के समय वह घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शिवपूजन विश्वकर्मा की पत्नी मालती देवी बुधवार को घर में पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास के लोगों को जानकारी होने पर उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर जहांगीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक के दो बेटे बालगोविंद और हरगोविंद दोनों परदेस में रहते हैं। मां की मौत की खबर मिलने के बाद दोनों घर के लिए रवाना हो गए हैं। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि करंट लगने से मौत हुई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed