{"_id":"1cfcf7bc7c779a4295fca34ff2227ffb","slug":"woman-burnt-with-fire-while-cooking-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय आग से महिला झुलसी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय आग से महिला झुलसी, गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक दुर्गावती (38) पत्नी संजय गुरुवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो गुहार लगाई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुर्गावती गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन