{"_id":"bc3f4a95a89693417c9bce2ac71ac724","slug":"woman-burnt-by-fire-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला, गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों के मुताबिक मंजू पाल (30) पत्नी सालिकराम मंगलवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान निकली चिनगारी से उसके कपड़े में आग लग गई। उसने पहले स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सफलता नहीं मिली तो उसने गुहार मचा दी। मौके पर पहुंचे परिवारीजन जब तक आग पर काबू पाते, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन