{"_id":"6935b6f61e0a45a7f9079400","slug":"wolf-terminators-won-by-24-runs-black-panthers-won-by-128-runs-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-146670-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वुल्फ टर्मिनेटर्स ने 24 रन से जीत दर्ज की, ब्लैक पैंथर्स 128 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वुल्फ टर्मिनेटर्स ने 24 रन से जीत दर्ज की, ब्लैक पैंथर्स 128 रन से विजयी
Sun, 07 Dec 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
सद्दरपुर (अंबेडकरनगर)। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में चल रहे खेल सप्ताह के दौरान रविवार को क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गए। दिन का पहला मुकाबला वुल्फ टर्मिनेटर्स बनाम वाइपर-11 के बीच हुआ। वुल्फ टर्मिनेटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 111 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाइपर-11 12 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 87 रन ही बना सकी। वुल्फ टर्मिनेटर्स ने 24 रनों से जीत दर्ज की।
शानदार 31 रन और तीन विकेट लेने के लिए अंकित चौधरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला ब्लैक पैंथर्स और टाइटेंस-11 के बीच खेला गया। ब्लैक पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें हिमांशु प्रजापति की मात्र 15 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी मैच का प्रमुख आकर्षण रही। जवाब में टाइटेंस-11 की टीम मात्र छह ओवर में 32 रन पर ढेर हो गई। ब्लैक पैंथर्स 128 रनों से विजयी रही। 31 रन और पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान डॉ. बृजेश, डॉ. साजन, डॉ. मनोज, डॉ. वीरेंद्र, अमन त्यागी व अन्य उपस्थित रहे। खेल कमेटी के डॉ. अमोद ने बताया कि सोमवार को एमबीबीएस 25 व 23 बैच, 20 व 21 बैच और एमबीबीएस 22 व बीएससी नर्सिंग के बीच मुकाबले होंगे।