{"_id":"6abd47e03ca2760e0a097e2b","slug":"wire-worth-25-lakh-stolen-from-defunct-33-kv-line-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-166013-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बंद पड़ी 33 केवी लाइन से ढाई लाख का तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बंद पड़ी 33 केवी लाइन से ढाई लाख का तार चोरी
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र में बंद पड़ी पुरानी 33 केवी लाइन से तार चोरी का सिलसिला जारी है। बुधवार रात चोर पियारेपुर गैस एजेंसी से ईंट भट्ठे के पीछे तक छह पोल का करीब 1,300 मीटर डॉग कंडक्टर तार काट ले गए। बिजली विभाग ने चोरी गए तार की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई है।
विद्युत वितरण उपखंड कटेहरी के एसडीओ वरुण कुमार और जेई अभिषेक गुप्ता के अनुसार, 30 सितंबर की रात 11 केवी शिवबाबा फीडर में फाल्ट आने पर पेट्रोलिंग के दौरान पुरानी 33 केवी लाइन का तार कटा मिला। यह लाइन करीब 10 साल से बंद थी। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
दो दिनों में बिजली के तार चोरी की दूसरी वारदात
इससे महज एक दिन पहले, 28 सितंबर की रात दुल्लापुर रोड से रग्घूपुर तक करीब आठ पोल का तार भी चोरी हो चुका है। इस सिलसिले में अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी गई है। लगातार दो दिनों में पुरानी बिजली लाइनों से तार चोरी की इन घटनाओं ने विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।