फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   wire broken, two teenagers felt shock

आंधी में टूटे तार, दो किशोरों को लगा बिजली का झटका

Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
wire  broken, two teenagers felt shock
जिला अस्पताल में भर्ती विद्युत करंट लगने से घायल बालक। - फोटो : अमर उजाला

बीती रात आई आंधी के दौरान टूटकर गिरे विद्युत तार में अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से रविवार सुबह सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा गांव में दो किशोर बुरी तरह घायल हो गए। तार पकड़ कर खेल रहे दोनों बच्चों को करंट का इतना तेज झटका लगा कि दोनों दूर जा गिरे और मौके पर ही बेहोश हो गए।

विज्ञापन


परिवारीजनों व कुछ अन्य ग्रामीणों में घटना से चीख-पुकार मच गई। आननफानन में दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष है। गौरतलब है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हजपुरा गांव में बीते दिनों राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत काम हुआ था।
विज्ञापन


कार्य की गुणवत्ता में बरती गई लापरवाही का आलम यह कि बीती रात आई तेज आंधी से आबादी के बीच लगा विद्युत पोल टूटकर गिर गया। इससे विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। रात में इसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र बेलउवा को देकर आपूर्ति ठप कराई थी। रविवार सुबह गांव के बच्चे खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रोहन (12) पुत्र रमेश कुमार व शनि (13) पुत्र रामउजागिर ने खेल-खेल में टूटकर गिरे तार को पकड़ लिया। बताया जाता है कि बच्चों ने जैसे ही तार पकड़ा, उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा। इससे दोनों तार से अलग होकर करीब एक मीटर दूर जा गिरे और बेसुध हो गए। यह देख परिवारीजनों के होश उड़ गए।

घटना से मौके पर चीख-पुकार व आपाधापी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को देकर आपूर्ति ठप कराई गई। 


इसके बाद तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों बच्चों को बेसुध अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के कुछ देर बाद शनि होश में आ गया जबकि रोहन का बेहोशी की हालत में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed