{"_id":"66a136c49d3bba9579037f6a","slug":"wire-broken-cable-blown-power-cut-for-one-lakh-population-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118595-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तार टूटा, केबल फुंकी, एक लाख आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तार टूटा, केबल फुंकी, एक लाख आबादी की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते दो दिनों से शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मंगलवार रात तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने से तार टूटने के साथ ही केबल फुंक जाने से एक लाख आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित रही, इससे पूरी रात उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। बुधवार दिन में भी लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग से जहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे वहां बिजली से चलने वाले लघु उद्योग ठप रहने से लोगों को परेशानियोंं का सामना करना पड़ा।
मंगलवार देर रात आंधी के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी के साथ ही बरवां बैरमुपर उपकेंद्र के 11 हजार लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से मीरानपुर, मिर्जापुर कोडरा, बनगांव मार्ग की 20 हजार की आबादी की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मी फाॅल्ट ढूंढकर उसे ठीक करने में जुटे थे। इसी दौरान महरुआ के आनंदनगर तिराहे के निकट बिजली का तार टूट गया। जिससे आनंद नगर , महरुआ, सिलावट, बरामदपुर जरियारी, लोहरा बरामदपुर, हीडी पकड़िया, मंशापर, सुभाकरपुर, आदमपुर तिंदौली, हुसैनपुर, चक्रसेनपुर सहित रातभर बिजली गायब रही। इन इलाकों में रातभर अंधेरा रहा। पूरी रात बिजली न होने के कारण लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। टांडा, जलालपुर व आलापुर तहसील के कई क्षेत्रोंं में भी इसी तरह की स्थिति रही।
राजेश निषाद, चंद्रभान सिंह, मलखान ,पवन कुमार, जगदीश ने बताया विभाग के जर्जर संसाधनों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। हल्की बारिश में भी 24 घंटा बिजली गायब रहती है। शाम चार बजे इंद्रलोक काॅलोनी की खराब केबल को ठीक किया जा सका। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के चुंगी के निकट लगे ट्रांसफाॅर्मर में सुबह 11 बजे खराबी आ गई।
विज्ञापन
लोगोंं में आक्रोश, एसडीओ से शिकायत
अकबरपुर उपकेंद्र से संचालित कौरा गांव में लगे 16 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से 40 घरों को बिजली दी जा रही है। इससे यह ओवरलोड चल रहा है, आए दिन फुंक जाता है। लाइनमैन बिना पैसा लिए खराब को ठीक नहीं करता है। ग्रामीणोंं ने इसकी क्षमता बढ़ाने को लेकर मंगलवार को एसडीओ शहजादपुर से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। एसडीओ ने 15 दिन बाद भी ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की बात ग्रामीणों से कही। ऐसे में भीषण गर्मी में 40 परिवारोंं को अभी एक पखवाड़े तक बिना बिजली के रहना पड़ेगा।
कई स्थानोंं पर फाॅल्ट हुए थे, उन्हें ढूंढ़कर ठीक कराया जा रहा है। जिन इलाकोंं में लो-वोल्टेज की समस्या वहां के जेई को उसे ठीक कराने का निर्देश दे दिया गया है। देर शाम तक शहर की बिजली व्यवस्था बेहतर करा दी जाएगी।
- संदीप श्रीवास्त, अधिशासी अभियंता,अकबरपुर