{"_id":"62eea689fb6115218a186941","slug":"winds-of-development-will-flow-in-villages-with-the-help-of-13-crores-ambedkar-nagar-news-lko643010182","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 करोड़ की मदद से गांवों में बहेगी विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 करोड़ की मदद से गांवों में बहेगी विकास की बयार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की 902 ग्राम पंचायतों में सुस्त रफ्तार चल रहे विकास कार्य जल्द ही स्पीडअप होंगे। अनटाइड फंड के तहत मिलने वाली 13 करोड़ की धनराशि से ग्राम पंचायतों में व्याप्त जल निकासी, खड़ंजा, साफ सफाई, नाली निर्माण सहित विकास से जुड़े अन्य कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही पूर्व में कराए गए कार्यों की बकाया राशि का भुगतान भी हो सकेगा।
साल भर में दो बार मिलने वाली अनटाइड फंड की प्रथम किस्त का भुगतान जल्द ही ग्राम पंचायतों के खाते में पहुंचेगा। वित्तीय वर्ष 2022-23 की यह पहली किस्त राशि होगी। पहली किस्त के बतौर जिले की 902 ग्राम पंचायतों को 13 करोड़ की धनराशि मुहैया होगी। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ने शासन को विवरण भी उपलब्ध करा दिया है।
फंड की राशि का उपयोग ग्राम पंचायतों में पेयजल, जल निकासी, आवागमन, मार्ग प्रकाश, साफ सफाई, चहारदीवारी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्या के निस्तारण में होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में शासन को जरूरी विवरण भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि एक दो दिन के अंदर अनटाइड फंड के तहत 902 ग्राम पंचायतों के खाते में सीधे 13 करोड़ की धनराशि हिस्सेवार पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
अंधियरवा के ग्राम प्रधान वेद प्रकाश वर्मा, कटरिया सम्मनपुर के संजय राजभर, मरथुआ सरैया के अजय वर्मा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस फंड से मिलने वाली धनराशि से गांव पंचायत में अटके कई जरूरी विकास कार्य प्राथमिकता पर पूरा हो सकेंगे। धनाभाव के कारण पूर्व में संचालित कई कार्य भी बकाया भुगतान न हो पाने के कारण बीच में अटके हैं। इस धनराशि से उन्हें भी पूरा कराने में मदद मिलेगी।