Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Winds of development will blow with Rs 10 crore in Gram Panchayats

Ambedkar Nagar News: ग्राम पंचायतों में 10 करोड़ से बहेगी विकास की बयार

Sat, 28 Dec 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Winds of development will blow with Rs 10 crore in Gram Panchayats
अंबेडकरनगर। जिले के 899 ग्राम पंचायतों में 10 करोड़ की धनराशि से विकास से जुड़े पक्के निर्माण कार्य होंगे। 15वें वित्त आयोग के तहत मिलनी वाली धनराशि की दूसरी किस्त के बतौर 10 करोड़ से अधिक की राशि खाते में भेज दी गई है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य से जुड़े पक्के निर्माण होंगे।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने आबादी के अनुसार ग्राम पंचायतों में विकास के लिए 15वें वित्त के तहत यह राशि भेजी है। इससे गांवों में पंचायत भवन, विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, खडंजा, इंटरलाकिंग, पेयजल व पक्की नाली के निर्माण से जुड़े पक्के कार्य होंगे। डीपीआरो कार्यालय के अनुसार जून माह में योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि भेजी गई थी। दूसरी किस्त के बतौर भेजी गई राशि से नए निर्माण के साथ ही पहली किस्त राशि से पूरे न हो पाने वाले अधूरे कार्य भी पूरे कराए जाएंगे। इस किस्त राशि से निर्माण कार्यों के साथ ही पंचायत सहायक को मानदेय भी दिया जाता है।
विज्ञापन

अकबरपुर विकास खंड के प्रधान वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि पूर्व में जो राशि मिली थी उससे गांव के कुछ मार्गों की मरम्मत व नए खड़ंजे का निर्माण कराया गया है। प्रधान प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव में लगभग 93 हजार की राशि मिली है। इससे गांव में नाली का निर्माण कराया जाएगा। बरधाभिउरा की प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि किस्त के तहत मिली दो लाख की राशि से गांव में खड़ंजा व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश
बीते दिनों जो राशि ग्राम पंचायत को मिली है, उससे गांव के विकास से जुड़े निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कराने का निर्देश सभी सचिव व ग्राम प्रधान को जारी किया गया है। कार्यालय स्तर से इसकी नियमित निगरानी भी होगी।
-अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed