फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Wind and rain destroyed paddy crop

Ambedkar Nagar News: हवा-बारिश से धान की अगेती फसल धराशायी

Tue, 03 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 03 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wind and rain destroyed paddy crop
हवा बारिश के चलते खेत में गिरी धान की फसल। 
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ मंगलवार सुबह हुई बारिश ने किसानों को तगड़ा झटका दिया। अगेती धान की तैयार हो रही फसल खेतों में धराशायी हो गई। इससे पैदावार प्रभावित होने का किसानों को चिंता सता रही है। धान की सामान्य फसल को बारिश से लाभ हुआ है। शहर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में सोमवार देर शाम से उमड़ रहे बादल मंगलवार भोर में बरसे। तेज हवा के साथ लगभग चार घंटे तक बारिश हुई। इस बारिश ने अगेती धान की फसल को चौपट कर दिया। अगेती धान की फसल तैयार होने वाली है। कुछ स्थानों पर कटाई भी शुरू हो गई है। बारिश के साथ हवा चलने से अगेती फसल खेतों में गिर गई।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जनपद को धान की खेती में प्रदेश में अग्रणी माना जाता है। किसानों ने एक लाख हेक्टेअर से अधिक क्षेत्रफल में धान की फसल उगाई है। कई इलाकों में धान की अगेती फसल पकने वाली है। इस बीच हुई बारिश ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अकबरपुर के किसान मंगल वर्मा ने बताया किन उनकी ढाई बीघा धान की अगेती फसल हवा व बारिश के चलतेखेत में धराशायी हो गई। इससे पैदावार प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरिया के रामजीत ने बताया कि उनकी एक बीघा धान की अगेती फसल धराशायी हो गई। फसल गिरने से पैदावार कम होगी। कई अन्य किसानों की फसल खेत में गिरने से नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ सामान्य प्रजाति वाले धान की फसल को बारिश से फायदा हुआ है। सामान्य धान की फसल की बारिश से सिंचाई हो गई।

सड़कों पर भरा पानी, आवागमन में परेशानी
बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। गौहन्ना चौराहे के निकट जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे पैदल व दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। अकबरपुर नगर की सब्जी मंडी, अकबरपुर-अयोध्या हाईवे, बस अड्डा के पास, पटेलनगर तिराहा के निकट व अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को शाम तक जाने-आने में परेशानी हुई।

कई जगह तार टूटने से बाधित रही बिजली
बारिश के दौरान हवा चलने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जमुनीपुर के निकट बारिश के चलते बिजली का तार टूट गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची उपकेंद्र की टीम ने तार को ठीक करके दोपहर बाद आपूर्ति बहाल कर दी। महरुआ-भीटी मार्ग, बसखारी-जलालपुर मार्ग, टांडा-बसखारी मार्ग, राजेसुल्तानपुर-पदुमपुर मार्ग व अन्य स्थानों पर तार टूटने के साथ दूसरी फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सूचना पर संबंधित उपकेंद्र की टीम ने फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed