{"_id":"620aa12ecddd33068f3dbca0","slug":"will-play-pratham-for-kkr-in-ipl-ambedkar-nagar-news-lko617837453","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेलेंगे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल में केकेआर की तरफ से खेलेंगे प्रथम
विज्ञापन
क्रिकेटर प्रथम सिंह
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव निवासी प्रथम सिंह आईपीएल-2022 में केकेआर की तरफ से खेलेंगे। उन्हें 20 लाख के अनुबंध पर चयनित किया गया है। उनकी इस सफलता पर परिवारीजनों व जनपदवासियों ने खुशी का इजहार किया है। परिवारीजनों को बधाई देने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग जिले के इस युवा खिलाड़ी की सफलता पर बधाई दे रहे हैं।
बंगलूरू के होटल आईटीसी गार्डेनिया में आईपीएल-2022 के लिए हुई नीलामी प्रक्रिया में जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी प्रथम सिंह को केकेआर ने 20 लाख के अनुबंध पर चयनित किया है। प्रथम सिंह के आईपीएल में चयनित होने पर परिवारीजनों व जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। प्रथम सिंह जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव के निवासी हैं। वे स्टेट लेवल पर भी कई टूर्नामेंट खेल चुके हैं।
पिता सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम सिंह केकेआर की तरफ से खेलेंगे। उनकी इस सफलता पर अरुण कुमार सिंह, संदीप कुमार मिश्र, मनोज मेहरोत्रा, रामप्रकाश यादव, सुनील कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार आदि ने प्रसन्नता जाहिर की। पिता सुधीर सिंह ने बताया कि प्रथम रेलवे टीम से लेकर विभिन्न टीमों की तरफ से खेलते रहे हैं। इस बार कोलकाता के केकेआर की तरफ से 20 लाख के अनुबंध पर आईपीएल-2022 में खेलेंगे।