फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Will deepen Tamsa to save from flood

Ambedkar Nagar News: बाढ़ से बचाने के लिए गहरी करेंगे तमसा

Tue, 06 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Will deepen Tamsa to save from flood
सफाई महाअभियान शुरू, पोकलैंड मशीन से गहराई के साथ चौड़ाई भी बढ़ाएगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में तमसा नदी की सफाई के महाअभियान की मंगलवार से शुरुआत हुई। नगर को नदी के उफान के चलते बाढ़ से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यह पहल की है। तय किया गया है कि पोकलैंड मशीन के जरिए नदी की गहराई व चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इससे बरसात में नदी के उफान से शहरवासियों की मुश्किलें नहीं बढ़ने पाएंगी।
तालाबों व झीलों के सौंदर्यीकरण की मुहिम में जुटे जिला प्रशासन ने अब अपना ध्यान तमसा नदी पर केंद्रित कर दिया है। बीते दिनों बाढ़ नियंत्रण को लेकर आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया था।डीएम ने इस पर नदी की वृहद सफाई का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। इसकी शुरुआत मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने अपनी मौजूदगी में कराई।
विज्ञापन

बड़ी तादाद में सफाई कर्मियों की फौज नगर के कई क्षेत्रों में तमसा नदी की सफाई के महाअभियान में जुट गई। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए डीएम अविनाश सिंह भी पहुंचे। उन्होंने तमसा पुल, गायत्री मंदिर क्षेत्र तथा शहजादपुर पंडाटोला क्षेत्र में नदी की साफ सफाई अभियान का जायजा लिया। डीएम को बताया गया कि नदी की तलहटी में काफी कचरा आदि एकत्र हो गया है। मजदूरों, सफाईकर्मियों या फिर जेसीबी से इसकी विधिवत सफाई संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नागरिकों ने सुझाव दिया कि नदी की गहराई बढ़ाने के साथ ही चौड़ाई भी बढ़ा दी जाए तो पानी के उफान से बरसात में शहर में होने वाली बाढ़ को रोका जा सकेगा। डीएम ने इस पर अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया कि पोकलैंड मशीन के जरिए नगर क्षेत्र में तमसा नदी की वृहद सफाई कराई जाए। यह कार्य बरसात शुरू होने के पहले पूरा कर लिया जाए।
बड़े बजट की होगी जरूरत
तमसा नदी को पोकलैंड मशीन के जरिए साफ कराने के लिए बड़े बजट की जरूरत पड़ेगी। यह कार्य सिर्फ नगर परिषद के भरोसे संभव नहीं है। इसे देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने कहा है कि नदी की सफाई के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसमें धनाभाव आड़े नहीं आएगा। नागरिकों ने डीएम को बताया कि दो वर्ष पहले हुई अतिवृष्ट के दौरान तमसा नदी के पानी ने नगर में खूब तबाही मचाई थी। सैकड़ों घरों व दुकानों में पानी घुस गया था। जबकि कई प्रमुख मार्गों पर नाव चलाने की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इससे बचने के लिए ही तमसा नदी की विधिवत सफाई जब तक पोकलैंड मशीन से नहीं कराई जाएगी तब तक फिर से शहर में नाव चलने का खतरा बरसात में बना रहेगा।

बेहतर काम होगा
तमसा नदी की सफाई का वृहद अभियान शुरू कर दिया गया है। पोकलैंड से भी इसकी सफाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी के प्रयासों से इस अभियान को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed