{"_id":"60df4f728ebc3e30de199064","slug":"whose-head-will-adorn-the-crown-the-decision-will-be-taken-today-ambedkar-nagar-news-lko585187872","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा, यह 3 जुलाई को तय हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा और सपा प्रत्याशी अजीत यादव के बीच सीधा मुकाबला है। इन दोनों के पक्ष में जिला पंचायत सदस्य अपनी पसंद के अनुसार शनिवार को मतदान करेंगे। अपराह्न 3 बजे के बाद मतों की गिनती कर नए जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठापूर्ण कुर्सी को लेकर चुनाव अब अंतिम दौर में है। अपने ही गढ़ के तौर पर प्रसिद्ध रहे जिले में बसपा पहली बार इस पद के लिए अपना प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतार सकी। बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मात्र 2 सीट ही जीत सकी थी, जबकि 2 निर्दलीय सदस्य बाद में शामिल हो गए। 41 सदस्यीय जिला पंचायत में महज 4 सदस्य होने के बावजूद बीजेपी ने मजबूती से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।
उसने बसपा के बागी रहे साधू वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि कटेहरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही बीजेपी से अमरेंद्र पाल को टिकट दिलाने के लिए अंत तक लगे रहे। यह बात अलग है कि बाद में सूझबूझ दिखाते हुए साधू ने नामांकन दाखिल करते समय एक सेट में अमरेंद्र को अपना प्रस्तावक बनाकर यह संदेश दिया कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। उधर, समाजवादी पार्टी ने अपने जुझारू और सक्रिय युवा नेता अजीत यादव पर दांव लगाया है। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा के ही सर्वाधिक सदस्य विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
इस बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 3 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदान कराया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे से जिला पंचायत सदस्यों को मतदान करने का मौका मिलेगा। अपराह्न 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चल सकेगी। इसके बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा।